शनिवार, 23 अप्रैल 2022

जवाब मांगेगा भविष्य

 आगे आने वाली पीढ़ीया हमे शायद ही  माफ करें लेकिन जब ऊपर वाले के यहां हिसाब देने का वक्त आएगा, तो सबसे पहले वह हम लोगों को( जो सैकड़ों कारण बता देते है राजनीति में भाग न लेने की) बुलाकर सवाल करेगा| क्यों? क्यों तुमने आगे बढ़कर विरोध नहीं किया, इस राजनीति के नाम पर फैले आतंक का, विनाश का ||
 कैसे खामोशी से आखिर तुम  यह सब  होता देखते रहे, क्यों तुम्हारा जमीर  नहीं जागा?
 पतन की गर्त में धसता रहा देश और तुम देखते रहे,   नपुंसक की तरहा ||
" समय आ चुका है की  नव युवा आगे बढ़े और  भाग  ले लोकतांत्रिक मूल्यों में चलने वाली राजनीति में"

 धर्म जाति क्षेत्र में देश को न बटने दिया जाए, आज क्षेत्र जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रीय विकास की भावना रखने वाले युवाओं की जरूरत है, जरूरत है 21वीं सदी के भगत सिंह  की ||
Satish Shiv Singh Khadka

लेबल: